Saturday, March 8, 2025

अपने अधिकार के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा : समीना यूसुफ़

  • आत्मनिर्भर होने पर गाँव की महिलाएं अपनी बात खुल कर बेझिझक रखने लगीं  
  • पृथ्वी ट्रस्ट और विकास संवाद ने संयुक्त रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


पन्ना। सामाजिक संस्था पृथ्वी ट्रस्ट एवं विकास संवाद ने बृजपुर के ग्राम धनौजा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया| इस आयोजन में 25 गाँव से चार चार महिलाओं की भागीदारी हुई, जिन्होंने अपने गाँव एवं परिवार को आगे बढाने के लिए संघर्ष किया। 

विगत बर्षों की तरह इस बर्ष भी पृथ्वी ट्रस्ट ने गाँव में जाकर दस्तक महिला समूहों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जिसमे महिलाओं को आगे बढ़ने और सशक्त बनाने हेतु संवाद किया गया। इस आयोजन में गाँधी ग्राम की तिरसिया बाई ने अपने बात रखते हुए कहा कि  जब मेरे पति की मृत्यु हुई तो मुझे लगा कि मेरे 2 बेटे और 1 बेटी है, कैसे परिवार आगे चलेगा। पढाई लिखाई का क्या होगा, लेकिन संस्था की मदद से आज में खुद अपने क्षेत्र की कई महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दे रही हूँ और अपने घर में मशरूम उगाकर परिवार की आजीविका चला रही हूँ। 

कार्यक्रम में पृथ्वी ट्रस्ट से समीना युसुफ ने कहा की हम लगातार आप सभी के गाँव में पोषण, शिक्षा  स्वास्थ्य एवं आजीविका के बिषय में काम करते हैं।  इस काम को करते करते संस्था को लगभग 10 बर्ष हो चुका है। पहले और अब में मुझे खूब अंतर दिखाई देता है, महिलाओं में झिझक, शर्म, डर एवं असहजता का माहोल दिखाई देता था और आज आप सब अपनी बात खुल कर बेझिझक रख रहे हैं। हमारे लिए यही सशक्तिकरण है। हम कह सकते हैं कि  महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं लेकिन इस स्थिति को बनाये रखना है और अपने अधिकार को जानना है। इन्होने संबिधान पर चर्चा करते हुए कहा कि ये सब अधिकार हमे संबिधान ने दिए हैं इसीलिए अपने घरों के नवयुवकों को संवैधानिक मूल्यों पर संवाद करने के लिए प्रेरित करना होगा।

कार्यक्रम में विकास संवाद से वैशाली सिंह बंजारा ने कहा कि हम सब मिल कर प्रतिबर्ष अलग अलग गाँव में दस्तक महिला समूहों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करते हैं। इस आयोजन का मकसद होता है कि जिन महिलाओं ने बेहतर काम किया है, उनका सम्मान करे और महिला साथियों को प्रोत्साहित करें ताकि उन्हें देखकर अन्य महिलाये भी प्रेरित हों |

कार्यक्रम का सफल संचालन बबली अहिरवार ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दस्तक महिला समूह ग्राम धनौजा की अध्यक्ष रजनी गौंड, युवा साथी आनंद गौंड, दुर्गेश गौंड, देविका राजगौंड एवं राधा गौंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

00000 


No comments:

Post a Comment