Friday, July 30, 2021

पन्ना टाइगर रिजर्व को मिला सम्मान

  • पन्ना में बाघों के प्रबंधन को प्राप्त हुई अंतर्राष्ट्रीय मान्यता
  • पार्क प्रबंधन ने इस उपलब्धि हेतु पन्नावासियों को दी बधाई  


                 


पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघ संरक्षण और प्रबंधन के लिये स्थापित अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर सही मान्य करते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टेण्डर्ड्स (सीएटीएस) प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। विश्व बाघ दिवस के मौके पर पन्ना टाइगर रिजर्व को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। इससे पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के प्रबंधन को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। पार्क प्रबंधन ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए पन्नावासियों को बधाई दी है। 

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने मिली इस उपलब्धि पर पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। वन मंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश न सिर्फ देश का बल्कि विश्व का टाइगर कैपिटल माना जाता है। कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व के प्रबंधन को देश में उत्कृष्ट माना गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व ने बाघों की आबादी बढ़ाने और उनके संरक्षण और प्रबंधन में पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है।

00000 

No comments:

Post a Comment