Monday, April 11, 2022

मुख्यमंत्री ने कुंआताल मेला का शुभारंभ कर 400 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

 

पन्ना के ऐतिहासिक कुंआताल मेला में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री। 

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थान मां कंकाली मंदिर में दर्शन करने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐतिहासिक कुंआताल मेला का आज औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 400 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों पर माता कंकाली का आशीर्वाद सदैव बना रहे, मां की कृपा और चमत्कार अद्भुत है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद व्ही.डी शर्मा तथा प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि गरीब बेटियों के विवाह के लिए आगामी 21 अप्रैल से दोबारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना शुरू होगी। बेटियों के विवाह के लिए 55 हजार रूपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने जिला कलेक्टर से कुंआताल परिसर में गरीब बेटियों के व्यापक स्तर पर विवाह के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं और तैयारियों के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में अब तक 43 लाख बेटियों का पंजीयन किया गया है। बेटियों के कल्याण के लिए अन्य योजनाएं भी संचालित की जा रहीं हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज सहित आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थाओं में प्रवेश पर फीस भरने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि मां और बहनों पर गलत नजर रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गुंडे और बदमाशों के विरूद्ध भी कार्यवाही कर उनके घर और अचल संपत्ति को सख्ती से हटाया जाएगा। दुष्मनों का नाश होगा और जनता का उद्धार होगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में गरीब जनता को नियमित रूप से खाद्यान्न प्रदान करने की प्रभावी व्यवस्था की गई है। पात्रता पर्ची से वंचित गरीब व्यक्तियों का सूची में नाम जोड़ने के निर्देष दिए, साथ ही आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से नाम हटवाने का आह्वान भी किया। उन्होंने राशन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देष दिए।


उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्तियों को बुनियादी सुविधा युक्त पक्के मकान की सौगात के लिए बजट में 10 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। आगामी 3 साल तक हर साल 10 लाख मकान बनाए जाएंगे। आयुस्मान भारत योजना में गरीब परिवार 1 साल में 5 लाख रूपये तक का ईलाज करवा सकता है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से भी जरूरतमंदों के उपचार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देष भी दिए। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि किसानों के कल्याण के लिए अब तक अलग-अलग योजनाओं में 1 लाख 72 हजार रूपये की राषि उपलब्ध कराई गई हैै। किसानों के गेहूं निर्यात की व्यवस्था भी की गई है। जिससे किसानों को उचित कीमत मिल सके।

सांसद व्ही.डी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कुंआताल मेला और कंकाली माता मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक है। इसे हमेषा अक्ष्क्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। साल 2003 के मुकाबले 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के स्थान पर अब 42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। केन-बेतबा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से सिंचाई क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और बुन्देलखण्ड हराभरा तथा समृद्ध बनेगा। सांसद श्री शर्मा ने ग्रामीणजनों से जलाभिसेक अभियान में भागीदारी की अपील की और पन्ना में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया पूरी होने के बारे में अवगत कराया। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने जिले की बहुप्रतीक्षित मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्यमंत्री श्री चैहान ने दीप प्रज्जवलन और कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री को पन्ना जिले में एक जिला-एक उत्पाद के तहत चयनित आंवले का पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चैहान ने 404 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूलमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पवई विधायक प्रह्लाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह परिहार और आभार प्रदर्षन विधायक श्री लोधी द्वारा किया गया।

00000 


No comments:

Post a Comment