Thursday, July 9, 2026

मंदिरों के शहर पन्ना में 15 जुलाई से धार्मिक महोत्सव, आध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 



पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना शहर में स्थित सुप्रसिद्ध श्री जुगल किशोर मंदिर में 15 से 29 जुलाई 2026 तक भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि पन्ना को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करना भी है।

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री जुगल किशोर सरकार धाम में 15 से 29 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा, भक्तमाल कथा, रासलीला और संतों के प्रवचनों का होगा आयोजन होगा। आयोजन की शुरुआत 15 जुलाई को भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा से होगी। 16 से 22 जुलाई तक स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे, जबकि 23 से 27 जुलाई तक महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज भक्तमाल कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन रासलीला, भक्ति संगीत और संत प्रवचन भी आयोजित होंगे। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, गुरुपूजन एवं महाभंडारे के साथ धार्मिक महोत्सव का समापन होगा।

इस आयोजन से पन्ना में धार्मिक पर्यटन को जहाँ बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पन्ना में प्राणनाथ मंदिर, बलदेव जी मंदिर, राम वनगमन से जुड़े स्थल, पन्ना टाइगर रिजर्व, रनेह जलप्रपात और बृहस्पति कुंड जैसी धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को जोड़कर पर्यटन परिपथ विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग, परिवहन और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह महोत्सव पूरी तरह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है और इसका किसी भी राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

00000 

No comments:

Post a Comment