पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में इस वर्ष अब तक सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। बीते साल 17 जुलाई तक 637.6 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक सिर्फ 269.2 मि.मी. वर्ष दर्ज हुई है।
कार्यालय कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) पन्ना द्वारा जारी दैनिक वर्षा सार संग्रह विवरणी के अनुसार जिले में 17 जुलाई 2026 तक औसत 269.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1176.4 मिलीमीटर निर्धारित है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का केवल 22.9 प्रतिशत ही बारिश हुई है जो औसत से काफी काम है।
रिपोर्ट के अनुसार 17 जुलाई को जिले में कुल 87.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसमें पन्ना में 26.0 मि.मी., गुनौर में 15.1 मि.मी., पवई में 12.0 मि.मी., शाहनगर में 13.4 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 21.2 मि.मी. वर्षा हुई। वहीं देवेंद्रनगर, अमानगंज, सिमरिया और रैपुरा में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
1 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक सर्वाधिक संचयी वर्षा अजयगढ़ वर्षामापी केंद्र में 438.6 मि.मी. दर्ज की गई, जबकि सबसे कम संचयी वर्षा सिमरिया में 179.4 मि.मी. रही। इसके अलावा पन्ना में 345.4 मि.मी., रैपुरा में 287.5 मि.मी., देवेंद्रनगर में 256.8 मि.मी., गुनौर में 249.6 मि.मी., शाहनगर में 239.2 मि.मी., पवई में 238.1 मि.मी. तथा अमानगंज में 187.8 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई।
आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 17 जुलाई तक जिले में औसतन 637.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में केवल 269.2 मि.मी. वर्षा हुई है। यानी गत वर्ष की तुलना में जिले में अब तक 368.5 मि.मी. कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रशासन ने वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखते हुए जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
00000

No comments:
Post a Comment