Tuesday, November 20, 2018

मंत्री सुश्री महदेले ने ट्वीट कर फिर उठाये सवाल

    • स्टार प्रचारक उमा भारती की राजनैतिक हैसियत पर कसा तंज
    • आक्रामक बयानों बुन्देलखण्ड क्षेत्र का गरमाया राजनितिक माहौल 
    • अरुण सिंह, पन्ना। प्रदेश सरकार  की कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले के आक्रामक तेवरों और उनके द्वारा लगातार  किए जा रहे ट्वीट से बुंदेलखंड क्षेत्र का राजनितिक माहौल गर्मा गया है। भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री उमा भारती की राजनैतिक हैसियत पर सवाल उठाते हुए आपने तंज कसा है कि अब वे राष्ट्रीय नेता नहीं बची हैं। उनका उपयोग अब पार्टी द्वारा सिर्फ लोधी समाज को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा है। सुश्री महदेले के इस ताजे ट्वीट से भाजपा में हड़कंप मचा है। मालुम हो कि भाजपा की स्टार प्रचारक उमा भारती  ने सोमवार 19 नवम्बर को पन्ना जिले की तीनो विधान सभा सीटों के लोधी बहुल इलाकों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी। उमा भारती की चुनावी सभाओं के तुरन्त बाद शाम लगभग 7 बजे सुश्री महदेले ने ट्वीट करके भाजपा प्रत्याशियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। उनका यह ट्वीट सोसल मीडिया में वायरल हो चूका है, जिस पर तरह - तरह की प्रतिक्रियाऐं व् कमेन्ट आ रहे हैं। 



उल्लेखनीय है कि भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने 19 नवम्बर को पन्ना जिले की तीनो विधान सभा सीटों पवई, गुनौर  पन्ना में चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया था। मालूम हो कि पन्ना जिले की कद्दावर नेता कुसुम सिंह महदेले को पार्टी ने इस बार टिकिट नहीं दिया, जिससे वे नाखुश हैं। उनकी सीट से भाजपा ने पवई क्षेत्र के पूर्व विधायक  मंत्री रहे ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्यासी बनाया है। सोमवार को उमा भारती जब पन्ना सीट से भाजपा प्रत्यासी बृजेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में लोधी बहुल इलाके खोरा में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंची तो मंत्री महदेले भड़क गईं और उमा भारती पर निशाना साधते हुए उनकी राजनैतिक हैसियत पर तीखे अंदाज में सवाल उठा दिये। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मंत्री कुसुम महदेले के चुभते सवालों और आक्रामक तेवरों से जहाँ भाजपा में हड़कंप मच गया है वहीँ चुनाव मैदान में उतरे पार्टी प्रत्याशियों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। मंत्री महदेले के स्वभाव और मिज़ाज से वाकिफ़ लोगों का मानना है कि वे टिकिट वितरण में अपनी हुई उपेक्षा को सहजता से स्वीकार करके शांत बैठने वाली नहीं हैं। इस बुजुर्ग भाजपा नेत्री के आक्रामक बयानों और लगातार किए गए कई ट्वीटों से उन्होंने अपने इरादों को जाहिर कर दिया है की इस चुनाव में उनकी क्या भूमिका रहेगी। सुश्री महदेले के तीखे बयानों से  न सिर्फ पन्ना जिला अपितु समूचे बुंदेलखंड के राजनीतिक समीकरणों व चुनावी संभावनाओं पर असर पड़ सकता है।
00000 

No comments:

Post a Comment