Sunday, May 31, 2020

जिन ग्रामों में मिले कोरोना पॉजिटिव वे सभी कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

  • कंटेनमेंट क्षेत्र का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण
  • यहाँ बगैर अनुमति न ही कोई व्यक्ति प्रवेश करेगा और न ही बाहर जायेगा


कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुये। 

अरुण सिंह,पन्ना। जिले के जिन क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों का आना हुआ था उन श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गयी थी। स्क्रीनिंग के दौरान जिनमें कोई भी लक्षण दिखाई दे रहा था या पूर्व में पाये गये कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क के आधार पर कोविड केयर सेंटर में रखा गया था। उनके नमूने जांच के लिए प्रेषित किये गये थे। प्रयोगशाला से जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी उन लोगों को तुरंत जिला चिकित्सालय में स्थापित कोविड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिन गांव के लोगों के सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं उन सभी ग्रामों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में कर्फ्यू लागू हो गया है। इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक घरों से बाहर नही निकलेगा। इन गांव में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी द्वारा देर रात इन क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
उन्होंने अजयगढ मुख्यालय एवं ग्राम मकरी का निरीक्षण किया गया। अजयगढ नगरीय क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव तथा ग्राम मकरी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इनमें न तो कोई बगैर अनुमति प्रवेश करेगा और न ही कोई व्यक्ति बगैर अनुमति क्षेत्र से बाहर जायेगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र को आगामी आदेश तक पूरी तरह सील रखा जाये। लोगोें की अतिआवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिससे लोग घरों पर ही रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मरीज ग्राम बरबसपुरा पाया गया है। यह ग्राम पहले से ही कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित है। एक केस ग्राम देवरी में पाया गया है इस क्षेत्र को भी कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस ग्राम में भी घोषित कंटेनमेंट क्षेत्र की तरह नियम एवं शर्ते लागू होंगी। लागू किये गये नियमों एवं शर्तो का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मुंह पर मास्क या कपडा बांधने के साथ बार-बार हांथ धोना अनिवार्य किया गया है।

 हर कोरोना संदिग्ध व्यक्ति के लिए जा रहे हैं सैम्पल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित नोबल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में निरंतर कार्यवाही जारी है। इनमें विदेश से आए 08 लोगों को पूर्व से ही कम्युलेटिव किया गया था। इन सभी यात्रियों का होम कोरेन्टाईन पूर्ण हो चुका हैै। अन्य राज्यों एवं जिलों से 31 मई को आये 428 व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस प्रकार बाहर से आए कुल 56486 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जिले के 428 व्यक्तियों का स्क्रीनिंग की गयी। जिले में अब तक 56486 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
इनमें आज दिनांक को शाम 4 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 428 लोगों को होम क्वारेन्टाईन किया गया है। अब तक जिले में कुल 20626 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टाईन में रखा गया है। जिसमें 30049 व्यक्तियोें का होम कोरेन्टाईन पूर्ण किया गया। अब तक 470 नमूने लिए जा चुके हैं तथा 393 नमूने निगेटिव पाए गये हैं, 73 सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त है एवं पैथॉलोजी द्वारा 04 सेम्पल रिजेक्ट किये गये। अब तक जिले में कोविड-19 के कुल 16 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 14 पॉजिटिव व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है। कुल मरीजों में 02 पॉजिटिव मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
00000 

No comments:

Post a Comment