Tuesday, June 16, 2020

पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

  • जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 23 हुई 
  • अब तक 21 पॉजिटिव मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर जा चुके हैं घर 

कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने के बाद कंटेनमेंट क्षेत्र का जायजा लेते कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक । 

अरुण सिंह,पन्ना। जिले में फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इस सम्बन्ध में मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार देवेन्द्रनगर के एक 28 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया संक्रमित युवक विगत 13 जून को नोएडा उत्तर प्रदेश से अपने घर वापस लौटा था।  इस नये मामले के सामने आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। कुल मरीजों में 21 पॉजिटिव मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मौजूदा समय 2 पॉजिटिव व्यक्ति जिला चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित नोबल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में निरंतर कार्यवाही जारी है। इनमें विदेश से आए 08 लोगों को पूर्व से ही कम्युलेटिव किया गया था। इन सभी यात्रियों का होम कोरेन्टाईन पूर्ण हो चुका हैै। जिले में 16 जून को 314 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस प्रकार कुल 61846 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जिले में अब तक 61846 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी ने बताया कि इनमें आज शाम 4 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 314 लोगों को होम क्वारेन्टाईन किया गया है। जिले में कुल 5538 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टाईन में रखा गया है। अब तक 50497 व्यक्तियोें का होम कोरेन्टाईन पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि  अब तक 720 नमूने लिए जा चुके हैं तथा 688 नमूने निगेटिव पाये गये हैं, 23 सैम्पल रिर्पाट अप्राप्त है एवं 09 सेम्पल रिजेक्ट किये गये। अब तक जिले में कोविड-19 के कुल 23 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 02 पॉजिटिव व्यक्ति जिला चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं।  वर्तमान में जिला चिकित्सालय के कोविड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती मरीज भी स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि 16 जून को  21 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें देवेन्द्रनगर मुख्यालय अन्तर्गत एक 28 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कोविड-19 पुष्ट केस के संबंधित क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन निर्धारित करने एवं संक्रमण के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही जिला प्रशासन के समन्वय से की जा रही है। इसके साथ ही ब्लाक स्तरीय एवं जिला स्तरीय आरआरटी टीम द्वारा भी स्थल पर पहुंचकर स्क्रीनिंग, कॉन्टेक्ट हिस्ट्री, ट्रैवल हिस्ट्री एवं सैम्पलिंग की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 23 पुष्ट मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 21 मरीजों के उपचार से पूर्णतः स्वस्थ होने के उपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम आईसोलेट कर दिया गया। वर्तमान में कोविड-19 पुष्ट केस की संख्या 02 है।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण

गुनौर एवं देवेंद्रनगर तहसील में एक - एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाये जाने पर उनके निवास स्थल वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर क्षेत्र को चारों तरफ से पूरी तरह सील किया गया है। गुनौर के सिली एवं देवेंद्रनगर के  वार्ड क्रमांक एक सलेहा रोड कंटेनमेंट क्षेत्र में कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  मयंक अवस्थी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ भ्रमण किया गया।  भ्रमण के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने टीम को निर्देश दिए की दोनों पॉजिटिव व्यक्तियों के प्रथम संपर्क एवं द्वितीय संपर्क वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिन व्यक्तियों के सैंपल लिया जाना है उनके सैंपल लिये  जायें। इन दोनों क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करें।इन दोनों पॉजिटिव व्यक्तियों को जिला कोविड-19  हेल्थ केयर सेंटर मे भर्ती कराने के साथ दोनों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। दोनों कंटेनमेंट क्षेत्रों में आवाजाही पूर्णता प्रतिबंधित कर दी गई है ,यहां कर्फ्यू जैसी कानून व्यवस्था लागू की गई है।
00000

No comments:

Post a Comment