Thursday, May 20, 2021

पन्ना के नर बाघ पी-243 की हुई रेडियो कॉलरिंग

  • नर बाघ मृत हुई बाघिन पी-213 (32) का है जीवन साथी
  • रेडियो कॉलरिंग हो जाने से हर गतिविधि पर रहेगी नजर 

पन्ना टाइगर रिजर्व का नर बाघ पी-243 जिसका रेडियो कॉलर हुआ। 

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में नर बाघ पी-243 की आज सफलतापूर्वक रेडियो कॉलरिंग की गई। यह बाघ अभी हाल ही में अज्ञात कारणों के चलते मृत हुई बाघिन पी-213 (32) का जीवन साथी है। मृत बाघिन के चार अनाथ शावक हैं, जिनके प्रति इस नर बाघ का बर्ताव सहयोगात्मक है। नर बाघ की हर गतिविधि को मॉनिटर किया जा सके, इस बात को ध्यान में रखकर इसे रेडियो कॉलर पहनाया गया है।

 क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि नर बाघ पी-243 को वन परिक्षेत्र गहरीघाट के बीट मझौली में सफलतापूर्वक सेटेलाइट जीपीएस कॉलर किया गया है। रेडियो कॉलरिंग उपरांत बाघ को स्वच्छंद विचरण हेतु विमुक्त किया गया। आपने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत भारत सरकार द्वारा पन्ना लैंडस्केप के प्रबंध योजना हेतु 14 बाघों को रेडियो कॉलर की अनुमति प्रदान की गई है। रेडियो कॉलरिंग की समस्त कार्यवाही क्षेत्र संचालक तथा उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व के मार्गदर्शन में डॉ. संजीव कुमार गुप्ता वन्य प्राणी चिकित्सक एवं उनकी रेस्क्यू टीम के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

00000

1 comment:

  1. बहुत अच्छा निर्णय और बहुत अच्छे प्रयास
    निश्चित रूप से यह किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य और बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया सबसे अच्छा कदम
    कार्यभार सम्हालने वाले नवीन वन क्षेत्राधिकारी महोदय को बधाई और शुभकामनाएं कि उनके कार्य वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बहुत कारगर सिद्ध होंगे
    शुभकामनाएं
    Dr Arvind Singh स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ कॉलेज इंद्रपुरी कॉलोनी पन्ना
    9425168440

    ReplyDelete