Wednesday, July 8, 2020

मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह आज आयेंगे पन्ना

  •  प्रथम आगमन पर जगह - जगह होगा आत्मीय स्वागत 
  •  सिमरिया से लेकर पन्ना तक समर्थकों ने बनवाये स्वागत द्वार 
  •  स्वागत के दौरान सोशल डिस्टेंस का रखा जायेगा पूरा ध्यान 


कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह। 

अरुण सिंह,पन्ना। मध्यप्रदेश की नवगठित शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये गये पन्ना विधान सभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के बुधवार 8 जुलाई को अपने गृह जिले में प्रथम आगमन पर जगह -  जगह उनका आत्मीय स्वागत किया जायेगा। ख़ुशी के इस अवसर को यादगार बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही उनके समर्थकों और चाहने वाले लोगों द्वारा तोरण द्वार बनाकर स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। जिले के लोग उच्च शिक्षित और विकास के लिए समर्पित कर्मठ स्वभाव वाले कैबिनेट मंत्री की सौगात मिलने से उत्साहित हैं जिसका नजारा मंदिरों के शहर पन्ना में नजर आ रहा है। सिमरिया से लेकर पन्ना तक स्वागत की तैयारियों तथा लोगों के उत्साह को देखते हुये पार्टी संगठन द्वारा एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को द्रष्टिगत रखते हुये समर्थकों व शुभचिंतकों से अनुरोध किया गया है कि स्वागत के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा फूलमाला की जगह पुष्प गुच्छ भेंट कर अपने लाड़ले मंत्री का स्वागत करें। कैबिनेट मंत्री के जिले में प्रथम आगमन को देखते हुये प्रशासन द्वारा भी सभी जरुरी इंतजाम किये जा रहे हैं।  
पन्ना आगमन के सम्बन्ध में मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह 08 जुलाई को भोपाल से प्रस्थान कर अपरांह 1.30 बजे सिमरिया आयेंगे। मंत्री श्री सिंह सिमरिया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें सिमरिया तिगडा, रेस्ट हाउस, श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, पुरैना रोड, देवरा रोड, तिघरा मोड, चिखला मंदिर, निवारी गेट एवं रैकरा गेट में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपरांह 02 बजे सिमरिया से प्रस्थान कर अपरांह 2.30 बजे अमानगंज आयेंगे। यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपरांह 03 बजे अमानगंज से पन्ना के लिए प्रस्थान कर अपरांह 3.30 बजे पन्ना आयेंगे। पन्ना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम पन्ना में करेंगे। मंत्री श्री सिंह के शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रथम आगमन को अविस्मरणीय बनाने की भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, विष्णु पण्डे, हनुमंत सिंह रजऊ राजा, सुरेन्द्र सिंह कल्याणपुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, तरुण पाठक, विनोद तिवारी, अजेन्द्र सिंह बुन्देला, दिलीप शिवहरे,  रामबाबू सिंह, जितेन्द्र सिंह चौहान, कमल लालवानी सहित अनेकों लोगों ने अपील की है।
00000 

No comments:

Post a Comment