Wednesday, July 8, 2020

गरीबों की हरसंभव सहायता की जायेगी- बृजेन्द्र प्रताप सिंह

  •  श्री सिंह के प्रथम आगमन पर जगह - जगह  हुआ भव्य स्वागत
  •  मंत्री ने कहा राज्य शासन गरीबों को क्षेत्र में ही उपलब्ध करा रही काम
  •  श्रमिक भाई स्थितियां सामान्य होने तक घर-गांव में ही करें कार्य करें


मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर हुये  भव्य स्वागत का द्रश्य। 

अरुण सिंह, पन्ना।
 प्रदेश के केबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर जिले की सीमा में प्रवेश के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आम जनता द्वारा उनका  भव्य स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की हरसंभव सहायता करेगी।
मंत्री श्री सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जिसने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक फसलों का उपार्जन किया है। जिससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सका है। उन्होंने कोविड-19 के संबंध में आमजनों से अपील करते हुए कहा कि इसके संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं। उन्होंने जिले के प्रवासी श्रमिकों से कहा कि कोविड-19 महामारी फैलने के साथ ही आप लोग कठिनाईयों का सामना करते हुए अपने घरों तक आ गए हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार ने महानगरों से आपको अपने घरों तक पहुंचाने में हरसंभव सहायता की है। उन्होंने कहा कि महानगरों ठेकेदार श्रमिक भाईयों को फिर से दिल्ली, बम्बई, गुडगांव आदि ले जाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक भाई महानगरों की ओर अभी न जाएं। वहां के हालात ठीक नही हैं। राज्य शासन द्वारा आपके क्षेत्र में ही आपको काम उपलब्ध करा रही है। इसके लिए मनरेगा, रोजगार सेतु, गरीब कल्याण रोजगार कल्याण आदि योजनाएं संचालित की गयी हैं। श्रमिक भाई जब तक महानगरों की स्थितियां सामान्य नही हो जाती तब तक अपने घर-गांव में रहकर ही कार्य करें। राज्य सरकार द्वारा अनेक तरह से आप लोगों की मदद कर रही है।
राज्य शासन द्वारा महानगर से आपके गांव तक पहुंचाने का काम करने के साथ आपको आर्थिक मदद एवं खाद्यान्न आदि से मदद की गयी है। गरीबों की आगे भी मदद की जाएगी। इसलिए प्रदेश के गरीब मजदूर महानगरो की ओर काम की तलाश में न जाएं। प्रदेश शासन द्वारा गरीबों को अधिक से अधिक कार्य उपलब्ध करा रही है। मंत्री श्री सिंह का स्वागत पन्ना जिले की सीमा से प्रारंभ हुआ। गांव रैकरा, सिमरिया, थाना तिगड्डा, श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, पुरैना रोड, देवरा रोड, तिघरा मोड, चिकला मंदिर, निवारी गेट होते हुए अमानगंज मुख्यालय में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत अमानगंज से पन्ना मुख्यालय प्रस्थान करते समय मार्ग में पडने वाले ग्रामों में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रमों में जिला पंचायत के अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, पवई विधायक प्रहलाद लोधी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
00000 

No comments:

Post a Comment