Saturday, December 26, 2020

संगठनात्मक चुनाव से मृतप्राय कांग्रेस में हुआ ऊर्जा का संचार

  •  युवक कांग्रेस की रैली में डेढ़ - दो दशक पूर्व जैसा दिखा नजारा 
  • रैली में निर्वाचित पदाधिकारियों का जगह-जगह हुआ स्वागत

युवक कांग्रेस की रैली में शामिल उत्साही युवकों की भीड़ का नजारा। 

।। अरुण सिंह ।।

 पन्ना। युवक कांग्रेस के अभी हाल ही में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनाव से जिले की मृतप्राय सी पड़ी कांग्रेस में ऊर्जा का ऐसा संचार हुआ है कि डेढ़ - दो दशक पुरानी यादें तरोताजा हो गईं हैं। शुक्रवार को पन्ना शहर में निकली युवक कांग्रेस की रैली में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करने जिस तरह से युवक उमड़े और रैली में उत्साह का प्रदर्शन किया वह निश्चित ही कांग्रेस के लिए संजीवनी प्रदान करने वाला है। अभी तक संगठन में पदाधिकारियों का मनोनयन हो जाता था, जिससे जमीनी और जनाधार वाले युवा नेता उपेक्षित रह जाते थे और बड़े नेताओं से संपर्क व निकटता रखने वाले नेता संगठन पर काबिज हो जाते थे। जिससे संगठन निरंतर निष्क्रिय और कमजोर हो रहा था। अब युवकों की बढ़ती सक्रियता और उत्साह को देखकर ही मनोनयन व चुनाव का फर्क समझा जा सकता है। इस तरह का नजारा शहर में तब देखने को मिलता था जब युवक कांग्रेस की कमान शिवजीत सिंह व महेन्द्र दीक्षित जैसे नेताओं के हाँथ में थी। कल की रैली देख लोग चर्चा करते दिखे कि कांग्रेस के पुराने दिन अब लौटते प्रतीत हो रहे हैं।    

उल्लेखनीय है कि युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद संगठन के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर सहित विधानसभा युकां अध्यक्ष सौरभ पटेरिया तथा अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों जिला महासचिव सुधीर दीक्षित, शुभांस दीपक तिवारी, पवई विधानसभा युकां अध्यक्ष राजपाल सिंह सौरभ, उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, पन्ना विधानसभा युकां उपाध्यक्ष लोकेश पटेल, मिथलेश यादव, के स्वागत में पन्ना शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक तिवारी के संयोजन में आयोजित युकां की रैली पुरानी कलेक्ट्रेट महेन्द्र भवन परिसर से शुरू हुई, जहां खुली अलग अलग जीपों में सवार युकां के निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ दो पहिया मोटरसाईकिलों तथा चार पहिया वाहनों के साथ युकां की स्वागत रैली बैण्डबाजे, आतिशबाजी के साथ शुरू हुई। जयस्तंभ चौराहा में जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष कदीर खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया तत्पश्चात पंचमसिंह चौराहा में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अकरम खान के नेतृत्व में युवाओं द्वारा स्वागत हुआ। शहर के गांधी चौक में गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवदयाल बागरी के साथ युकां के निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। गांधी चौक में एडवोकेट गोपाल मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह परमार, अंकित शर्मा, दीपेन्द्र सिंह बुंदेला द्वारा स्वागत किया गया। 


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कांग्रेसजन। 

कुुमकुम टाकीज के पास  पहुंची युवक कांग्रेस की रैली का आसू पटेरिया, वैभव थापक के नेतृत्व में स्वागत हुआ, वहीं कालिका मंदिर के समीप मुख्य मार्ग में कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मां, कोतवाली चौराहा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीष खान, कटरा बाजार में वैभव देवलिया, गणेश मार्केट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा, जिला कांग्रेस क मेटी के उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, सुनील अवस्थी, मनोज सेन, हीरालाल विश्वकर्मा, बल्देव मंदिर के समीप योगेश रजक, गोविंद जी मंदिर चौराहा में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह जाटव, जैन मंदिर के समीप प्रशांत द्विवेदी, बडे बाजार चौराहा में किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित, रंगमहल के समीप अक्षय जैन के नेतृत्व में युवक कांग्रेस की रैली का स्वागत किया गया। अजयगढ़ चौराहे में पन्ना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे शिवजीत सिंह भैयाराजा द्वारा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया, यहां पर जमकर आतिशबाजी की गई। युवक कांग्रेस की रैली का समापन जयस्तंभ चौक में हुआ जहां पर पूर्व पार्षद श्रीमती विमलेश रिछारिया द्वारा युकां पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत रैली के अंत में एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा युकां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से युवक कांग्रेस के संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने के लिये एकजुटता का आव्हान किया गया। युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित इस स्वागत रैली को सफल बनाने में पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष कन्या महाविद्यालय पन्ना श्रीमती आस्था दीपक तिवारी,  पूर्व युकां अध्यक्ष मार्तन्ड देव बुंदेला, मनोज केशरवानी, प्रबल नारायण चुर्तवेदी, आकाश जाटव, भूपेन्द्र सिंह महामंत्री जिला किसान कांग्रेस, युकां नेता रेवती रमण दीक्षित, राजाबाबू पटेल, सत्यजीत सिंह, बाबा सिद्धू, अंका रिछारिया, आदित्य दीक्षित, आदित्य देव  प्रिंस, सौरभ रैकवार, अनुराग मिश्रा, आलोक शर्मा, शेख बख्शी, रोहित शर्मा, आदित्य शर्मा, सौरभ तिवारी, मोहित तिवारी, अमित शर्मा, राजेश कुशवाहा, जाफर खान, आबिद खान, रियासत खान, हुसैन अली, नरेन्द्र विश्वकर्मा, सत्यम उपाध्याय, भूपत पटेल, पवन मिश्रा, रत्नेश जडिय़ा, राज, महार्षि, सोमेश त्रिपाठी, सहित आदि कार्यकर्ताओं का महात्वपूर्ण योगदान रहा। 

रैली से लगे जैम में फंसे रहे कलेक्टर 


वाहनों की लम्बी कतार के बीच नजर आ रही कलेक्टर पन्ना की गाड़ी। 

युवक कांग्रेस की निकली रैली में बड़ी संख्या में जहाँ चार पहिया वाहन शामिल थे वहीँ सैकड़ों युवक गाजे बाजे के साथ नाचते और थिरकते हुए पैदल चल रहे थे। आलम यह था कि महेन्द्र भवन से लेकर गाँधी चौक तक जैम लगा रहा। वाहनों की लम्बी कतार में कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्रा की गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही। कलेक्टर को जैम में फ़ंसे देख पुलिस सक्रिय हुई और भारी जद्दोजहद के बाद उन्हें जैम से किसी तरह बाहर निकाला जा सका। 

00000 

No comments:

Post a Comment