Saturday, August 7, 2021

पन्ना पुलिस ने जप्त किया 50 किलोग्राम अवैध गाँजा

  • एक शिफ्ट डिजायर कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार
  • पवई थाना क्षेत्रान्तर्गत चाँदा घाटी के नीचे का मामला 

आरोपियों की कार से जप्त किया गया गांजा, साथ में पुलिस बल।  

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस ने गाँजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 50 किलोग्राम अवैध गाँजा सहित एक शिफ्ट डिजायर कार जप्त कर दो गाँजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 9,71,800 रूपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा व कार सहित कुल 16 लाख रुपये कीमत की सामग्री जप्त की है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु पन्ना जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी पवई निरीक्षक डी.के. सिंह को मुखबिर द्वारा 6 अगस्त को सूचना दी गई कि एक सफेद रंग की शिफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग अवैध गाँजा परिवहन कर बिक्री हेतु लिये जा रहे हैं। थाना प्रभारी पवई द्वारा तत्काल मुखबिर सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बताई गई। सूचना की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा तत्काल पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार थाना पवई क्षेत्रान्तर्गत्त चाँदा घाटी के नीचे गोसदन के पास कटनी पन्ना रोड पर मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर एक सफेद रंग की शिफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी 04 एच बी 5363 को रोककर कार की तलाशी ली गई। जिसमें अवैध रूप से गांजा रखा पाया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार में मौजूद दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर उपरोक्त शिफ्ट डिजायर कार के पीछे की सीट एंव डिग्गी के बीच में मादक पदार्थ गांजा रखने हेतु प्रथक से बनाई गई जगह पर पैकिटो में रखा हुआ करीब 50 किलो ग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमती करीब 9,71,800 रूपये है। 

शिफ्ट डिजायर कार कीमती करीब 6,00,000 रूपये तथा दोनो आरोपियों के पास से मिले दो मोबाईल कीमती करीब 10000 रूपये तथा आरोपी के पास से बरामद नगदी 10000 रूपये सहित कुल मशरूका कीमती करीब 16,00,000 रूपये आरोपियों के कब्जे से जप्त हुआ। आरोपी गणो के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाये जाने पर उपरोक्त सामग्री जप्त कर दोनो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे आज 7 अगस्त 21 को न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक डी के सिंह थाना प्रभारी पवई , उनि अभिषेक पाण्डेय थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर, उनि रवि सिंह जादौन थाना शाहनगर, थाना पवई से उप निरीक्षक एच आर उपाध्याय , सउनि0 जगदीश सिंह, प्रआर नागेन्द्र, कृष्णकांत ,आर. बच्चू सिह , आर. वीरेन्द्र खरे, आर. सुखेन्द्र सिह , आर. चालक अमृत सिह , आर.  सलीम खान , आर. दीपक मिश्रा , सैनिक पूरन सिंह सहित थाना के महिला बल एवं सायबर सेल पन्ना से प्रआर नीरज रैकवार , राहुल सिंह बघेल, आशीष अवस्थी ,धर्मेन्द्र सिंह राजावत एवं राहुल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा है। इस कार्यवाही में शामिल टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

00000

No comments:

Post a Comment