Saturday, October 2, 2021

फिटनेश का डोज आधा घण्टा रोज का हुआ उदघोष

  • आजादी का अमृत महोत्सव फ्रीडम रन में दौड़े युवक और युवतियां 
  • खनिज मंत्री श्री सिंह ने फिट इंडिया एवं स्वच्छता की दिलाई शपथ 

 

फ्रीडम रन नजर बाग स्टेडियम से प्रारम्भ होकर कोतवाली चौक, गांधी चौक होते हुये महेन्द्र भवन पहुंची।

पन्ना। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्थानीय नजर बाग स्टेडियम में विधिक न्याय प्राधिकरण पन्ना एवं नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। फ्रीडम रन प्रारम्भ होने से पहले कार्यक्रम में उपस्थितों को मंत्री खनिज साधन एवं श्रम विभाग ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा फिट इंडिया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त आमंत्रित अतिथियों द्वारा हरी झण्डी दिखा कर दौड़ को रवाना किया गया। 

इस दौड़ में शामिल बच्चे-बच्चियां अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तथा फिट इंडिया एवं स्वच्छ भारत के नारे के साथ शुलभ न्याय के बेनर लिये हुये थे। यह दौड़ नजर बाग स्टेडियम से प्रारम्भ होकर कोतवाली चौक, गांधी चौक होते हुये महेन्द्र भवन पहुंची। यहां पर राष्ट्र गान एवं देश भक्ति के गीत का गायन किया गया। इसके उपरान्त भारत माता, महात्मा गांधी के जयकारे और बंदे मातरम, फिटनेश का डोज आधा घण्टा रोज का उदघोष किया गया। इस दौड़ के साथ-साथ लोगों को विधिक जागरूकता का संदेश देते हुये रथ भी चल रहा था।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों में खनिज मंत्री  ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, जिला न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सहायता प्राधिकरण  विकास भटेले, विशेष न्यायाधीश आर.पी. सोनकर, तृतीय जिला न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कमलेश सोनी, अपर कलेक्टर जे.पी. धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। 

00000 

No comments:

Post a Comment