Wednesday, August 14, 2024

आजादी के रंग खाकी के संग, पुलिस बैण्ड ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गाँधी चौक में पुलिस बैण्ड पन्ना मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए। 

पन्ना।  पुलिस बैण्ड पन्ना द्वारा "आजादी के रंग खाकी के संग" अभियान के तहत् पन्ना शहर के मुख्य चौराहो पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मालूम हो कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक "आजादी के रंग खाकी के संग" अभियान चलाया जा रहा है। 

आजादी के रंग खाकी के संग अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देश भक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। आजादी के इस महापर्व को पन्ना पुलिस द्वारा बड़े ही उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्ण एस. थोटा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन मे पन्ना जिले मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  

इसी क्रम में मंगलवार 13-08-24 को पन्ना शहर के मुख्य चौराहा गाँधी चौक में पन्ना पुलिस बैण्ड द्वारा भिन्न-भिन्न देशभक्ति धुनो पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। उक्त पुलिस बैण्ड मे जिला पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल से प्र.आर. गजेन्द्र बेन, हसन खान, बृजेश सेन, रघुराज धुर्वे, आर. जयहिंद सिंह, सोहन भिलाला, योगेन्द्र शैलेन्द्र, विनोद,भूपेन्द्र, अंजनी, विनोद कुमार, अनित, राहुल शर्मा, राजेश मोर्य,महेश टिकरिया आदि कर्मचारी शामिल रहे।

00000

No comments:

Post a Comment