![]() |
| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |
पन्ना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दोपहर 2.50 बजे सतना जिले के नागौद से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.10 बजे पन्ना जिले की पवई विधानसभा के शाहनगर पहुंचेंगे और कार्यक्रम स्थल खेल परिसर आमा में हितग्राही सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा शाहनगर हेलीपैड से खजुराहो विमानतल रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 82.62 करोड़ के कुल 14 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। लोक निर्माण विभाग के एक कार्य के लोकार्पण सहित मुख्यमंत्री 13 विकास कार्योें का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के एक विकास कार्य का भूमिपूजन भी होगा।
डॉ. यादव 8.78 करोड़ लागत राशि से निर्मित बिसानी-सलेहा वाया मैन्हा मार्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह 4.25 करोड़ के तिघरा बैराज का भूमिपूजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7.19 करोड़ के ताला सारंगपुर मार्ग में मजबूतीकरण कार्य, 2.15 करोड़ के तिघरा करिया पटना मार्ग, 2.82 करोड़ के किन्ना मेन रोड से महोडकला मार्ग, 5.39 करोड़ के करिया से महोडकला मार्ग, 6.98 करोड़ के बगरोड से सुर्रा डोभा मार्ग, 2.43 करोड़ के कल्दा बछौन से गुवरदा मार्ग, 1.99 करोड़ के कल्दा बछौन से मगरदा मार्ग, 12.15 करोड़ के बगरोड सलैया समारी मार्ग, 4.97 करोड़ के नांदचांद नयाखेडा मार्ग, 9.13 करोड़ के ताला बंजारी मार्ग, 4.63 करोड़ के मोहन्द्रा-रैपुरा मार्ग के कि.मी. 37/8 से 38/8 तक में सीमेंट कांक्रीट मार्ग तथा 9.76 करोड़ के झिरिया हरिशचन्द्र से चहकना मार्ग का भूमिपूजन करेंगे।
00000

No comments:
Post a Comment