![]() |
| पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित करते हुए। |
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय को कर्मयोगी पुरस्कार मिला है। कर्मयोगी प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग में समस्त लोकसेवकों में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान मिलने पर श्री पाण्डेय को आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश अभिजीत अग्रवाल द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल जाटव भी उपस्थित थे।
केंद्र सरकार द्वारा केंद्र और राज्य कर्मचारियों को विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के लिए आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग संबंधी विषय, योजनाओं और गतिविधियों के संबंध में विभिन्न कोर्स तैयार किए गए। इसके साथ ही जीवन प्रबंधन एवं कार्यस्थल प्रबंधन संबंधी पाठ्यक्रम भी तैयार किए गए। केंद्र और राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कर्मयोगी पोर्टल से न्यूनतम प्रशिक्षण अनिवार्य किया है।
प्रदेश शासन द्वारा इसके लिए गत माह अभियान भी चलाया गया था। आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा विभाग के टॉप 10 कर्मयोगी लोकसेवकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय को भी कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री पाण्डेय की इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारी-कर्मचारियों सहित शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
00000

No comments:
Post a Comment