- आरोपियों के कब्जे से चोरी गया केबल, वायर, पीवीसी पाइप एवं अन्य इलेक्ट्रिकल सामग्री सहित घटना मे प्रयुक्त पिकप वाहन एवं 01 मोबाइल फोन कुल कीमती करीब 20 लाख रुपये का मशरूका किया गया जप्त
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट से हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में प्रोजेक्ट मे कार्य कर रहे आरोपी इलेक्टिकल इंजीनियर सहित चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरऱफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया केबल, वायर, पीवीसी पाइप एवं अन्य इलेक्ट्रिकल सामग्री सहित घटना मे प्रयुक्त पिकप वाहन एवं 01 मोबाइल फोन कुल कीमती करीब 20 लाख रुपये का मशरूका जप्त हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू ने जानकारी देते हुए आज बताया कि फरियादी रामप्रसाद शर्मा निवासी ग्राम थौलाई, तहसील जमवा रामगढ़, जिला जयपुर (राजस्थान) हाल निवासी ग्राम फुलवारी थाना देवेंद्रनगर द्वारा थाना देवेंद्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि के-3 कंस्ट्रक्शन कंपनी का नागौद से खजुराहो रेलवे स्टेशन तक निर्माण कार्य प्रगतिरत है। ग्राम फुलवारी स्थित रेलवे स्टेशन भवन के एक हाल में कंपनी द्वारा स्टोर बनाया गया था, जिसमें लगभग 30 लाख रुपये का इलेक्ट्रिकल सामान रखा हुआ था। स्टोर रूम में रखा इलेक्ट्रिकल सामग्री चोरी हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेंद्रनगर में अपराध क्रमांक 57/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अंकित माथुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी किया गया माल नागोद निवासी राकेश गर्ग को बेच दिया है। तत्पश्चात राकेश गर्ग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके गोदाम से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष यादव, प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, वीर नारायण सिंह, आर. बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी एवं सायबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
00000

No comments:
Post a Comment