Monday, October 19, 2026

महराजसागर तालाब एवं पन्नावासियों को कभी नही भूलेंगे : कलेक्टर

  •   तालाब के पुनर्जीवन अभियान की यादों के बीच कलेक्टर ऊषा परमार को दी गई भावभीनी विदाई


पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार का स्थानांतरण उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, भोपाल में अपर सचिव के पद पर हुआ  है। कलेक्टर का स्थानांतरण होने पर महाराज सागर तालाब के पुनर्जीवन अभियान से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वैच्छिक संगठनों, वार्डवासियों और महाराज सागर समिति के सदस्यों ने तालाब तट पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में पन्ना के तालाबों की स्मृति में संकलित तस्वीरों की फ्रेम फोटो भेंट की गई। उपस्थित लोगों ने जलकुंभी से आच्छादित और विलुप्ति की कगार पर पहुंचे महाराज सागर तालाब को जनभागीदारी से स्वच्छ व सुंदर बनाने में कलेक्टर की समर्पित भूमिका की सराहना की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि पन्ना जिले एवं शहर में चंन्देल एवं बुन्देलकालीन तलाबो को संरक्षित करने का कार्य रूकना नही चाहिये, महराज सागर समिति की तरह सभी तलाबो में समित बने एवं उपेक्षित तलाबों का इसी तरह से जीर्णोद्धार हो, ताकि इन अनमोल विरासतों का संरक्षण हो सके।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत पन्ना के सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे, मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, सेवानिवृत्त परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, समर्थन संस्था के ज्ञानेंद्र तिवारी, रिलायंस फाउंडेशन के मुकेश सिंह सेगेर, प्रदान के कुंदन कुमार, पृथ्वी ट्रस्ट की समीना यूसूफ, सारथी के रवि पाठक, आरसेटी के जीतेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद संतोष साहू, विशाल साहू तथा महराज सागर समिति से जुड़े लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

00000

No comments:

Post a Comment